BIG BREAKING : संत राम नेताम होंगे विधानसभा उपाध्यक्ष पद के कांग्रेस प्रत्याशी

Date:

रायपुर। कांग्रेस विधायक दल की बैठक समाप्त हुई, जिसमें तय हुआ कि केशकाल विधायक संत राम नेताम विधानसभा उपाध्यक्ष पद के होने वाले चुनाव में कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी होंगे। बैठक के बाद मंत्री कवासी लखमा ने मीडिया को इसकी जानकारी दी।गौरतलब है कि TRP न्यूज़ ने ही सबसे पहले यह खबर दी थी कि विधानसभा उपाध्यक्ष रहे स्व. मोहन मंडावी के बाद आदिवासी कोटे से संत राम नेताम अगले विधानसभा उपाध्यक्ष हो सकते हैं। बहरहाल उनके नाम की घोषणा हो गई है और उनके निर्वाचित होने की औपचारिकता भर शेष है, 5 जनवरी को इस पद के लिए चुनाव की तिथि तय की गई है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related