बिलासपुर। नगर निगम बिलासपुर के लिए आज महापौर का चयन किया जाना है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस प्रत्याशी रामशरण यादव बिलासपुर नगर निगम के महापौर होंगे। जबकि सभापति शेख नजीरुद्दीन उर्फ छोटे भाई हो सकते हैं। बता दें कि रामशरण यादव बिलासपुर नगर निगम के वार्ड क्र. 24 के पार्षद का चुनाव जीते हैं।
