BIG BREAKING:आतिशी होगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, आप विधायक दल की बैठक में हुआ फैसला

Date:

BIG BREAKING:नई दिल्ली। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के इस्तीफे के बाद आज मंगलवार को दिल्ली को नया मुख्यमंत्री मिल गया है । आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली का नया मुख्यमंत्री आतिशी को बनाया है। यह फैसला विधायकों की बैठक में लिया गया है।

कौन हैं आतिशी?

आतिशी आम आदमी पार्टी की नेता और मंत्री हैं। आतिशी ने सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में सार्वजनिक जीवन की शुरुआत की। बाद उन्होंने आम आदमी पार्टी से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। आतिशी फिलहाल दिल्ली के कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। उनके पास दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग के साथ-साथ पीडब्ल्यूडी, संस्कृति और पर्यटन मंत्री के रूप में काम कर रही हैं। आतिशी को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का खास माना जाता है। आतिशी ने 2012 में भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के दौरान राजनीति में कदम रखा और आम आदमी पार्टी की नींव रखने वाले लोगों में शामिल रहीं।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related