Bhopal-Raipur Indigo Flight: अब भोपाल से रायपुर तक हर दिन मिलेगी सीधी फ्लाइट, जानिए पूरा शेड्यूल

Date:

रायपुर/भोपाल। Bhopal-Raipur Indigo Flight: भोपाल से रायपुर के बीच चलने वाली इंडिगो फ्लाइट शनिवार से हर दिन नियमित रूप से उड़ान भरेगी। पहले यह फ्लाइट सिर्फ सप्ताह में तीन दिन यानी रविवार, गुरुवार और शनिवार को ही चलती थी। ऐसे में यात्रियों को अपनी यात्रा के लिए इंतजार करना पड़ता था। अब सातों दिन उड़ान मिलने से मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजधानी के बीच सफर आसान और सुविधाजनक हो जाएगा।

Bhopal-Raipur Indigo Flight: यह फ्लाइट डेढ़ घंटे में पूरी होगी। यह फ्लाइट न सिर्फ बिजनेस और प्रोफेशनल यात्रियों के लिए उपयोगी होगी बल्कि त्योहारों और पारिवारिक आयोजनों में लोगों की यात्रा को भी आसान बनाएगी। सूत्रों के अनुसार, इंडिगो (IndiGo) देश में सबसे अधिक घरेलू उड़ानों का संचालन करती है।

Bhopal-Raipur Indigo Flight: त्योहारों से पहले कंपनी अपनी फ्लाइट्स के संचालन समय और गंतव्यों को बढ़ाने की तैयारी कर रही है। इसी कड़ी में भोपाल-रायपुर रूट को भी सातों दिन संचालित करने का फैसला लिया गया है। यह कदम यात्रियों के लिए बड़ी राहत साबित होगा।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related