CG BREAKING : भिलाई स्टील प्लांट में ब्लास्ट के बाद आग, 5 घायल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING : Fire after blast at Bhilai Steel Plant, 5 injured

भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट में फिर बड़ा हादसा हो गया। PBS-2 यूनिट में अचानक टर्बाइन ब्लास्ट हुआ और देखते ही देखते आग भड़क उठी। मौके पर मौजूद कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई और सभी जान बचाने के लिए भागते नजर आए।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान प्लांट के बड़े अधिकारी भी मौके पर डटे रहे और रेस्क्यू ऑपरेशन चलता रहा।

हादसे में एक बीएसपी कर्मचारी समेत 5 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में शिवमोहन त्रिपाठी, मनीष और शुशांत शामिल हैं। वहीं एक मजदूर का पैर भागते समय गिरने से फ्रैक्चर हो गया। सभी को पहले प्लांट के मेडिकल पोस्ट और फिर सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फिलहाल आग लगने की असली वजह साफ नहीं हो पाई है, लेकिन शॉर्ट सर्किट या स्टीम प्रेशर को संभावित कारण माना जा रहा है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related