CG JAITKHAM ATTACK : जैतखाम पर हमला !

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG JAITKHAM ATTACK : Attack on Jaitkham!

दुर्ग। दुर्ग जिले के भिलाई में जैतखाम को नुकसान पहुंचाने का गंभीर मामला सामने आया है। भिलाई-3 के गुरु घासीदास नगर, वार्ड नंबर 7 स्थित सार्वजनिक जय स्तंभ जैतखाम परिसर में एक युवक ने घुसकर उत्पात मचाया। आरोप है कि आरोपी लोहे का रॉड लेकर आया, गाली-गलौज की और जैतखाम को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की।

सतनामी समाज के अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद कोसले के मुताबिक, 10 जनवरी की सुबह करीब 7:30 बजे रोज की तरह सामूहिक आरती चल रही थी। इसी दौरान अजय जंगम अपनी मां के साथ पहुंचा, गेट पर लात मारी और रॉड लहराकर समाज के लोगों को धमकाने लगा। लोगों ने समय रहते उसे रोक लिया।

घटना पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र की है। शिकायत के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है। समाज का कहना है कि आरोपी की भाषा और व्यवहार से सतनामी समाज के प्रति अपमान और घृणा साफ झलक रही थी।

समाज के लोगों ने पहले मामले को शांति से सुलझाने की कोशिश की और आरोपी को माफी मांगने के लिए दो दिन का वक्त भी दिया, लेकिन माफी नहीं मांगे जाने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी और एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया है।

एसएसपी दुर्ग ने समाज के पदाधिकारियों को सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related