BHARAT NYAY YATRA : मणिपुर से मुंबई तक .. कांग्रेस निकालेगी भारत न्याय यात्रा, 14 जनवरी से होगी शुरुवात

Date:

BHARAT NYAY YATRA: From Manipur to Mumbai.. Congress will take out Bharat Nyay Yatra, will start from January 14

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की सफलता से उत्साहित कांग्रेस अब दूसरी यात्रा निकालने की तैयारी कर रही है. जानकारी के मुताबिक, इस बार की यात्रा मणिपुर से मुंबई तक की होगी. कांग्रेस इस यात्रा में 6200 किलोमीटर की दूरी तय करेगी.

भारत न्याय यात्रा की शुरुआत 14 जनवरी से होगी, जोकि 20 मार्च तक चलेगी. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की इस यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे. हालांकि इस यात्रा का नेतृत्व राहुल गांधी करेंगे या कोई ओर. इसको लेकर कांग्रेस पार्टी की ओर से कुछ स्पष्ट नहीं किया गया है.

क्या थी भारत जोड़ो यात्रा?

कांग्रेस ने राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी. 7 सितंबर, 2022 को शुरू हुई ये यात्रा करीब 5 महीने चली. भारत जोड़ो यात्रा के जरिए कांग्रेस के अलग-अलग राज्यों के नेता राहुल गांधी के साथ कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक पैदल चले थे. इस यात्रा के जरिए कांग्रेस ने करीब 3500 किलोमीटर की दूरी तय की थी.

कांग्रेस पार्टी के अनुसार, भारत जोड़ो यात्रा का मुख्य उद्देश्य ‘घृणा, भय और कट्टरता’ की राजनीति से लड़ना था. इसके अलावा केंद्र सरकार द्वारा लोगों की आकांक्षाओं की उपेक्षा और राजनीतिक केंद्रीकरण व अन्याय के खिलाफ लड़ना है.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related