BHARAT JODO YATRA : भारत जोड़ों यात्रा में लगे मोदी जिंदाबाद के नारें, राहुल गांधी ने दिया फ्लाइंग किस … देखें VIDEO

Date:

BHARAT JODO YATRA: Slogans of Modi Zindabad engaged in Bharat Jodo Yatra, Rahul Gandhi gave flying kiss … View VIDEO

डेस्क। कांग्रेस नेता और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बीच, राजस्थान में आज मंगलवार की सुबह राहुल गांधी ने बड़े ही दिलचस्प ढंग से अपनी यात्रा की शुरुआत की। यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने बीजेपी दफ्तर पर खड़े लोगों को फ्लाइंग किस दी और आगे बढ़ गए।

दरअसल, राजस्थान के झालावाड़ में राहुल गांधी की अगुवाई वाली भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार सुबह फिर शुरू हुई और इसने सुबह के चरण में झालावाड़ शहर को पार कर लिया। इस दौरान यात्रा की एक झलक पाने के लिए बीजेपी के झालावाड़ दफ्तर की छत पर कई लोग जुटे थे, जिन्हें देखकर राहुल गांधी ने फ्लाइंग किस दी।

इससे पहले RSS-BJP पर किया हमला

इससे एक दिन पहले राहुल गांधी ने ‘जय सियाराम’ और ‘हे राम’ का नारा नहीं लगाने को लेकर सोमवार को RSS और बीजेपी पर निशाना साधा था। बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अगले दो सप्ताह तक राजस्थान में रहेगी। इस दौरान राहुल गांधी कांग्रेस नेता, कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ कुल सात जिले कवर करेंगे और करीब 520 किलोमीटर की कदमताल करेंगे। इसके बाद अलवर के रास्ते हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा की एंट्री होगी।

यात्रा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

राजस्थान में राहुल गांधी के साथ यात्रा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, कई मंत्री, विधायक और कई अन्य नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हैं। यात्रा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस बीच, कांग्रेस पार्टी ने अजय माकन की ओर से प्रदेश प्रभारी पद से इस्तीफा देने के बाद पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा को इस पद पर नियुक्त किया है।

 

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related