बनकर तैयार हो गया भक्य काशी विश्वनाथ कॉरिडोर! , सामने आई पहली झलक, यहां देखें तस्वीरें

Date:

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में चुनाव (UP Elections) से पहले वाराणसी का काशी विश्वनाथ कॉरिडोर (Kashi Vishwanath Corridor) संपूर्ण की तैयारी में है। इस कॉरिडोर के साथ ही काशी का लुक भी पहले के मुकाबले काफी आकृषक हो जाएगा। माना जा रहा है 30 नवंबर तक काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का काम पूरा हो जाएगा। फिलहाल 80 फीसदी काम पूरा हो चुका है। 30 नवंबर के बाद पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) किसी भी दिन काशी को इस कॉरिडोर की सौगात देंगे। बता दें, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर पीएम मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट है। पीएम मोदी ने मार्च 2019 में इस प्रोजेक्ट की शुरुआत की थी। लगभग 400 करोड़ की लागत से बन रहे इस काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की कुछ तस्वीरें सामने आई है।

kashi.

ये कहना गलत नहीं होगा कि काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के बनने से काशी विश्वनाथ मंदिर की भव्यता और दिव्यता में चार चांद लग जाएंगी। काशी विश्वनाथ मंदिर सीधे गंगा तट से जुड़ चुका है। ऐसे में अब काशी विश्वनाथ मंदिर आने वाले श्रद्धालु सीधे गंगा जी में स्नान या आचमन कर सकेंगे। बता दें कि काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में कुल 24 भवन का निर्माण किया जा रहा है। 3 यात्री सुविधा केंद्र का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है साथ ही काशी विश्वनाथ मंदिर के चार प्रवेश द्वार का काम भी हो चुका है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related