CG LIQUOR BAN : 13 गांव बने नशामुक्त ! ग्रामीणों ने लिया शराबबंदी का संकल्प

Date:

CG LIQUOR BAN : 13 villages became drug free! Villagers took a pledge to ban liquor

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में नांदघाट थाना प्रभारी की अनोखी पहल से 12 से 13 गांवों की तस्वीर बदल गई है। लगातार बैठकें और समझाइश के बाद इन गांवों में अब शराब की बिक्री और सेवन पूरी तरह बंद हो चुका है।

थाना प्रभारी ने गांव-गांव जाकर सरपंचों और ग्रामीणों से संवाद किया। बैठकों में उन्होंने शराब और नशे के दुष्परिणाम समझाते हुए आने वाली पीढ़ी के लिए स्वस्थ समाज बनाने का आह्वान किया। इसके बाद ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से शराबबंदी लागू करने का निर्णय लिया।

ग्रामीणों का कहना है कि इस कदम से पारिवारिक वातावरण बेहतर होगा, घरेलू विवाद और सामाजिक बुराइयाँ कम होंगी तथा गांव विकास की दिशा में आगे बढ़ेगा। नशामुक्त गांव की इस पहल को समाज के सभी वर्गों ने खुले दिल से स्वीकार किया।

प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री दयाल दास बघेल ने थाना प्रभारी को बधाई देते हुए कहा कि यह पहल समाज सुधार और नशामुक्ति की दिशा में एक मिसाल है।

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG NEWS: गरियाबंद में दो समुदायों में हिंसक झड़प, मारपीट, आगजनी व तोड़फोड़

CG NEWS गरियाबंद ।छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक...

CG NEWS: प्रार्थना सभा को लेकर विवाद, हिंदू संगठनों ने किया जमकर हंगामा

CG NEWS: राजनांदगांव। शहर के मोतीपुर वार्ड नंबर 2,...

NAXAL NEWS : सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, नक्सलियों का विशाल डंप बरामद

NAXAL NEWS : नारायणपुर। घोर नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ क्षेत्र...

T20 WORLDCUP 2026 : भारत से नहीं भिड़ेगा पाकिस्तान

T20 WORLDCUP 2026 : Pakistan will not face India नई...