BASTAR BAND : नेता की संदिग्ध मौत पर बस्तर बंद, सर्व आदिवासी समाज ने जताया आक्रोश

Date:

BASTAR BAND : Bastar Bandh over leader’s suspicious death, all tribal community expresses anger

जगदलपुर। कांकेर जिले में सर्व आदिवासी समाज के पूर्व जिला अध्यक्ष और कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर की रायपुर सेंट्रल जेल में संदिग्ध मौत के विरोध में आज मंगलवार को सर्व आदिवासी समाज ने बस्तर बंद का ऐलान किया है। बंद को लेकर समाज में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

चैंबर ऑफ कॉमर्स और कांग्रेस ने दिया समर्थन

बस्तर चैंबर ऑफ कॉमर्स ने बंद को दोपहर 2 बजे तक समर्थन देने की घोषणा की है। वहीं कांग्रेस ने पूर्ण समर्थन देते हुए अपने कार्यकर्ताओं को बंद में सर्व आदिवासी समाज की मदद करने को कहा है। समाज ने साफ किया है कि जगदलपुर, दंतेवाड़ा सहित बस्तर के अन्य जिलों में आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।

मामले में बढ़ा रोष

4 दिसंबर को जीवन ठाकुर की रायपुर सेंट्रल जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने के बाद से आदिवासी समाज में गहरी नाराजगी है। समाज ने न्यायिक जांच की मांग करते हुए कठोर कार्रवाई की मांग की है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related