Banke Bihari Temple: बांके बिहारी दर्शन के लिए उमड़ा भक्तों का सैलाब, सड़के हो गई जाम

Date:

Banke Bihari Temple: वृंदावन के ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ लग गई। सुबह से ही 500 मीटर से अधिक लंबी श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। सड़के पूरी तरह से जाम हो गई। मंदिर के पट बंद होने के बाद तक बांके बिहारी मंदिर के आसपास गलियों में प्रमुख मार्गों पर श्रद्धालुओं के सिर ही सिर नजर आए। भीषण गर्मी में भीड़ का दबाव और धक्का मुख के बीच सर्वाधिक परेशानी बुजुर्गों और महिला श्रद्धालुओं को हुई।

पुलिसकर्मियों और गार्ड को भीड़ को रोकना हुआ मुश्किल

लोगों के कंधों और गोदी में बैठे बच्चे भी भीड़ के दवाब को देख रोने लगे। विद्यापीठ चौराहा से बांके बिहारी मंदिर पहुंचने में एक घंटे से अधिक का समय लगा। मंदिर भी श्रद्धालुओं की भीड़ से खचाखच भरा नजर आया। जगह-जगह लगे पुलिसकर्मी भीड़ को आगे बढ़ाते और रुक-रुककर श्रद्धालुओं को भेज रहे थे। इसके बावजूद भीड़ पर नियंत्रण कर पाना पुलिसकर्मियों के लिए भी मुश्किल साबित हो रहा था। भीड़ के आगे पुलिसकर्मी और मंदिर की सुरक्षा गार्ड भी पसीने से तर बतर हो गए।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG BREAKING : रेणु पिल्ले को मिला बड़ा पद!

CG BREAKING: Renu Pillai gets a big post! रायपुर. रायपुर...

BHABANIPUR SEAT UPDATE : सीएम ममता बनर्जी हारी चुनाव …

BHABANIPUR SEAT UPDATE : CM Mamata Banerjee lost the...

CG RAPE CASE: प्रशासन का बुलडोजर एक्शन!

CG Rape Case: Administration's Bulldozer Action! CG RAPE CASE :...