New branch of Bank of Baroda opened in Takhatpur
रायपुर। बिलासपुर जिले के तखतपुर में बैंकिंग सुविधाओं को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। Bank of Baroda की तखतपुर शाखा का विधिवत उद्घाटन 27 फरवरी 2026 को किया गया।
उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बैंक ऑफ बड़ौदा, रायपुर अंचल के अंचल प्रमुख एवं महाप्रबंधक दिवाकर पी. सिंह मौजूद रहे। उनके साथ नगरपालिका तखतपुर की अध्यक्ष रविंदर कौर मक्कड़ भी समारोह में शामिल हुईं। उद्घाटन के बाद श्री सिंह ने शाखा में मौजूद ग्राहकों को संबोधित करते हुए बैंक की विभिन्न योजनाओं, उत्पादों और डिजिटल सेवाओं की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि तखतपुर शाखा अन्य शाखाओं की तरह आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से सुसज्जित है। इसका उद्देश्य ग्राहकों को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक बैंकिंग सेवा उपलब्ध कराना है। उन्होंने जोर दिया कि बैंक ग्राहक सेवा, डिजिटल बैंकिंग और वित्तीय समावेशन को प्राथमिकता देता है और यह शाखा बिलासपुर क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभाएगी।
कार्यक्रम में बिलासपुर क्षेत्र के सहायक महाप्रबंधक व क्षेत्रीय प्रमुख प्रवीण कुमार, अन्य अधिकारी, कर्मचारी, स्थानीय नागरिक और बड़ी संख्या में ग्राहक उपस्थित रहे।

