BANGLADESH ELECTION : 47% मतदान के बीच झड़पें, शुरुआती रूझान आने लगे

Date:

BANGLADESH ELECTION : Clashes erupt amid 47% voter turnout, early trends emerge

ढाका। बांग्लादेश में आम चुनाव के लिए वोटिंग संपन्न हो गई है। दोपहर 2 बजे तक देशभर के करीब 36 हजार मतदान केंद्रों पर 47.91 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई। अब वोटों की गिनती जारी है और शुरुआती रूझान सामने आने लगे हैं।

अंतरिम सरकार के चीफ एडवाइजर मोहम्मद यूनुस, BNP प्रमुख तारिक रहमान और छात्र नेता नाहिद इस्लाम ने मतदान किया। वोट डालने के बाद यूनुस ने इसे “नए बांग्लादेश का जन्म” बताया।

वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए इसे फर्जी करार दिया और चुनाव रद्द करने की मांग की है। उन्होंने मोहम्मद यूनुस से इस्तीफे की भी मांग की है।

चुनाव परिणामों को लेकर भारत ने फिलहाल प्रतीक्षा की बात कही है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि नतीजे आने के बाद ही जनादेश की स्थिति स्पष्ट होगी।

वोटिंग के दौरान कई जगहों पर हिंसक झड़पों की खबरें भी सामने आईं। खुलना में एक मतदान केंद्र के बाहर जमात-ए-इस्लामी कार्यकर्ताओं के साथ हुई झड़प में BNP नेता मोहिबुज्जमान कोच्चि की मौत हो गई।

इसके अलावा मुंशीगंज-3 और गोपालगंज सदर इलाके में मतदान केंद्रों के बाहर देसी बम फेंके गए। गोपालगंज में हुए धमाके में तीन लोग घायल हो गए।

चुनाव परिणामों पर अब देश और अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजर टिकी है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related