Balrampur News : महिला शिक्षिका को थप्पड़ मारने वाले आरोपी प्राचार्य के खिलाफ मामला दर्ज

Date:

Balrampur News : शा.उ.मा. विद्यालय राजपुर में  बीते दिनों स्कूल के प्राचार्य ने महिला शिक्षिका  को थप्पड़ मार दिया था। इतना ही नहीं प्राचार्य पर स्कूल परिसर में लगे पेड़ों को भी काटने का आरोप था। महिला शिक्षिका ने इसकी शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी से की थी। इस मामले की जांच करने डीईओ स्कूल पहुंचे और प्रिंसीपल से आरोपों की जानकारी लेनी चाही। लेकिन प्राचार्य उलटा उन पर ही रौब जमाने लगे और कोई भी स्पष्टीकरण नहीं दिया। जिसके बाद डीईओ ने कलेक्टर को मामले की जानकारी दी। वहीं अब इस मामले में एक्शन लेते हुए कलेक्टर ने महिला शिक्षिका को थप्पड़ मारने वाले प्राचार्य को उनके पद से हटाते हुए SDM ऑफिस बलरामपुर में अटैच करने का आदेश जारी किया है। वहीं स्कूल के ही शिक्षक विनोद मिश्रा को प्रभारी प्राचार्य बनाया गया है।

Balrampur News : वहीं अब इस मामले में एक और बड़ा अपडेट सामने आया है। महिला शिक्षिका से अश्लील हरकत और थप्पड़ मारने वाले आरोपी प्राचार्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी प्राचार्य ईश्वर दत्त खलखो के खिलाफ पीड़ित शिक्षिका की शिकायत पर राजपुर थाना पुलिस Rajpur Police Station ने मामला दर्ज किया है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related