CG BREAKING : अवैध खनन जांच में बवाल, SDM टीम पर ग्रामीणों की पिटाई का आरोप, एक मौत

Date:

CG BREAKING : Chaos during illegal mining investigation, SDM team accused of beating villagers, one death

बलरामपुर। जिले के कुसमी थाना क्षेत्र के हंसपुर गांव में बक्साइट के अवैध खनन की जांच के दौरान बड़ी घटना सामने आई है। कुसमी SDM करूण डहरिया और नायब तहसीलदार पारस शर्मा के साथ पहुंचे दल पर तीन ग्रामीणों की पिटाई का आरोप लगा है। मारपीट में घायल एक ग्रामीण की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हैं।

जानकारी के अनुसार, रविवार देर शाम राजस्व टीम हंसपुर में अवैध बक्साइट उत्खनन की जांच करने पहुंची थी। आरोप है कि रात में सरना के पास टीम को मिले तीन ग्रामीणों को रोककर पूछताछ की गई और इसके बाद डंडों व लात-घूंसों से उनकी पिटाई कर दी गई। ग्रामीणों को वाहन में बैठाकर कुसमी लाया जा रहा था, तभी रास्ते में एक ग्रामीण बेहोश हो गया।

कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान राम नरेश राम (60 वर्ष) की मौत हो गई। वहीं अजीत उरांव (60 वर्ष) और आकाश अगरिया (20 वर्ष) घायल हैं। घायलों का कहना है कि वे खेत में गेहूं की सिंचाई कर लौट रहे थे, तभी उन्हें रोका गया और बेदम पीटा गया।

घटना के बाद कुसमी अस्पताल और थाने में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। बलरामपुर एडिशनल एसपी विश्व दीपक त्रिपाठी मौके पर पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि SDM और नायब तहसीलदार समेत मारपीट में शामिल बताए जा रहे युवकों को राजपुर थाने में बैठाया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, हंसपुर में बक्साइट का अवैध उत्खनन चल रहा था। एक बक्साइट लोड ट्रक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया था और कथित तौर पर ब्लैकमेलिंग की सूचना पर प्रशासनिक टीम वहां पहुंची थी। बताया जा रहा है कि टीम बिना सुरक्षाकर्मियों के स्थानीय युवकों के साथ मौके पर गई थी। मारपीट में कुछ स्थानीय युवकों के नाम भी सामने आ रहे हैं।

अंबिकापुर से फॉरेंसिक विशेषज्ञों को कुसमी बुलाया गया है। फिलहाल पुलिस ने मामले में जांच जारी होने की बात कही है, लेकिन खबर लिखे जाने तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई थी।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

RAIPUR BREAKING : गायब गाड़ियां, कमिश्नर ऑफिस में हंगामा

RAIPUR BREAKING : Vehicles missing, commotion in Commissioner's office रायपुर।...

CG BREAKING : छत्तीसगढ़ में दो धमाके …

CG BREAKING : Two blasts in Chhattisgarh... रायपुर/खैरागढ़-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में...