Balodabazar Violence Case: तीन नोटिस के बाद विधायक देवेंद्र यादव आज पहुंचे बलौदाबाजार, SP से की मुलाकात

Date:

Balodabazar Violence Case: बलौदाबाजार हिंसा मामले में तीन नोटिस के बाद भिलाई विधायक देवेंद्र यादव आज बलौदाबाजार पहुंचे. एसपी SP विजय अग्रवाल से मुलाकात के बाद विधायक यादव कोतवाली थाना पहुंचे, जहां पुलिस घटना को लेकर पूछताछ कर रही. विधायक देवेंद्र यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सतनामी समाज के कुछ लोगों के बुलावे पर प्रदर्शन में आया था पर मंच पर नहीं गया. पुलिस घटना के वास्तविक दोषी लोगों पर कार्रवाई नहीं कर रही है. पुलिस ने तीन नोटिस दिया था पर मैं पारिवारिक कारणों से बाहर था. कल पुलिस घर पहुंच गई, इससे मै व्यथित हूं. आज मैने अपने प्रदेश अध्यक्ष को जानकारी देने के बाद एसपी से मुलाकात करने आया हूं।

Balodabazar Violence Case: बता दें, 15 और 16 मई की दरमियानी रात कुछ असामाजिक तत्वों ने गिरौधपुरी धाम में सतनामी समाज के धार्मिक स्थल के पूज्य जैतखाम में तोड़फोड़ की थी. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था. पुलिस की इस कार्रवाई से समाज के लोग असंतुष्ट थे और न्यायिक जांच की मांग कर रहे थे. इस बीच गृहमंत्री विजय शर्मा ने न्यायिक जांच की घोषणा की. वहीं 10 जून को जैतखाम में तोड़फोड़ के विरोध में हजारों लोग कलेक्ट्रेट के पास एकत्र हुए और जमकर हंगामा किया. जहां प्रदर्शन हिंसक हो गया. इसके बाद उपद्रवियों ने तांडव मचाते हुए कलेक्टर और एसपी कार्यालय को आग के हवाले कर दिया. समाज के इस प्रदर्शन में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव भी शामिल हुए थे. इस मामले में अब तक 150 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. मामले में पुलिस की कार्रवाई अभी जारी है।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

SONAM WANGCHUK RELEASE : सोनम वांगचुक रिहा!

SONAM WANGCHUK RELEASE : Sonam Wangchuk released! नई दिल्ली। जलवायु...

RAIPUR NEWS : फ्लाइट में गायब हुआ सोने का नेकलेस!

RAIPUR NEWS : Gold necklace goes missing in flight! रायपुर।...