CG PREGNANT WOMEN DEATH : झोलाछाप के इंजेक्शन के बाद गर्भवती की मौत?

Date:

CG PREGNANT WOMEN DEATH : Pregnant woman dies after quack’s injection?

रायपुर। छत्तीसगढ़ के Baloda Bazar जिले में एक गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मामला पलारी थाना क्षेत्र के छेरकाडीह जारा गांव का है, जहां सर्दी-खांसी का इलाज कराने गई 4 महीने की गर्भवती महिला की झोलाछाप डॉक्टर के क्लिनिक में तबीयत बिगड़ गई और बाद में उसकी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, इंदु साहू की 2022 में अजय साहू से शादी हुई थी। उनका ढाई साल का बेटा है और वह दूसरी बार गर्भवती थीं। गुरुवार को सर्दी-खांसी की शिकायत पर वह गांव के ही जयंत साहू के पास इलाज कराने पहुंचीं, जो सरपंच भी है और बिना डिग्री पिछले 17 साल से इलाज करने की बात स्वीकार कर चुका है।

परिजनों के अनुसार, इंजेक्शन लगाने के कुछ देर बाद महिला को उल्टियां होने लगीं और वह बेहोश हो गईं। डॉक्टर ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलारी भेज दिया। वहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला की मौत हो चुकी थी। परिजनों का कहना है कि नाक से झाग और खून भी निकला था।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलारी के बीएमओ डॉ. पंकज वर्मा के अनुसार, महिला का शव दोपहर करीब 2 बजे अस्पताल लाया गया था। परिवार करीब 4 घंटे तक वहीं रहा और शाम 6 बजे पोस्टमॉर्टम न कराने का लिखित आवेदन देकर शव ले गया। इसके बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया।

हैरानी की बात यह है कि परिजनों ने पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। फिलहाल पूरे मामले में आधिकारिक जांच की स्थिति स्पष्ट नहीं है, लेकिन बिना डिग्री 17 साल से इलाज करने का दावा करने वाले सरपंच-डॉक्टर की भूमिका पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

BIG BREAKING : इजरायल-अमेरिका का ईरान पर प्रीवेंटीव अटैक

BIG BREAKING : Israel-US preventive attack on Iran नई दिल्ली।...

तखतपुर में खुली बैंक ऑफ बड़ौदा की नई शाखा

New branch of Bank of Baroda opened in Takhatpur रायपुर।...