CG CRIME : कोटवारिन की बेरहमी से हत्या, हाथ काटकर कंगन लूटे गए …

Date:

CG CRIME : Kotwarin brutally murdered, bracelets looted after chopping off his hand…

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। 65 वर्षीय देवबती महार, जो ग्राम रानीतराई की कोटवारिन थीं, को दो बदमाशों ने बेहरमी से मार डाला। इसके बाद उन्होंने हाथ की कलाई काटकर कंगन और अन्य कीमती सामान लूट लिए और शव के पास बैठकर बीड़ी पीते रहे।

घटना का विवरण

मृतिका देवबती महार 2 अक्टूबर से लापता थीं। पड़ोसियों को घर में बदबू आने पर शक हुआ और उन्होंने मुख्य दरवाजा तोड़कर अंदर देखा, जहां महिला का शव पड़ा था।

वारदात का तरीका

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने महिला को कमरे में फेंक कर छाती पर बैठकर मुंह और गले दबाकर हत्या की। इसके बाद 8 चांदी के पट्टे, चांदी की करधन, अंगूठी, एटीएम कार्ड और पेनकार्ड लूट लिए। महिला के हाथ में पहने चांदी के कंगन काटकर ले गए।

गिरफ्तारी

जांच के बाद पुलिस ने दो आरोपियों गोलू उर्फ महेंद्र कुमार साहू और महेंद्र कुमार साहू को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना गुनाह कबूल किया। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक टीम बुलाकर सीसीटीवी फुटेज और आसपास के सबूत एकत्र किए।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related