Atishi Resigns as Delhi CM: आतिशी ने दिल्ली के CM पद से दिया इस्तीफा, LG वीके सक्सेना को सौंपा इस्तीफा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Atishi Resigns as Delhi CM: दिल्ली की मुख्यमंत्री आप नेता आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. वह आज करीब 11 बजे राजभवन पहुंची. जहां उन्होंने उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना से मुलाकात कर उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया. एलजी ने आतिशी के इस्तीफे को स्वीकार करते हुए पिछली विधानसभा को भंग करने की अधिसूचना जारी कर दी. इस अधिसूचना के साथ नई विधानसभा के गठन का रास्ता साफ हो गया है.

विधानसभा भंग होने के साथ ही नई विधानसभा के गठन और सरकार बनाने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है. शनिवार को आए दिल्ली के चुनाव नतीजों में बीजेपी को 48 और आप को 22 सीटें मिली हैं. बीजेपी की तरफ से अभी तक मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान नहीं किया गया है. लेकिन हलचल तेज हो गई है. हालांकि आतिशी के इस्तीफा देने के बाद बीजेपी के नवनिर्वाचित विधायक प्रवेश वर्मा और अन्य कई विधायकों ने वीके सक्सेना से मुलाकात की है.

उपराज्यपाल से कौन-कौन बीजेपी विधायक मिला

दिल्ली राजनिवास में उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मिलने बीजेपी के नवनिर्वाचित विधायकों प्रवेश वर्मा, कैलाश गहलोत, अरविंदर सिंह लवली, राजकुमार चौहान और नीरज बसोया मिले हैं. आतिशी के दिल्ली सीएम पद से हटने के बाद बीजेपी विधायक एलजी हाउस पहुंच रहे हैं. अरविंदर सिंह लवली, कैलाश गहलोत और प्रवेश वर्मा एलजी सचिवालय पहुंच गए हैं.

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related