जब तक प्रदेश में हैं हमारी सरकार तब तक नहीं बंद होगी महतारी वंदन योजना -CM साय

Date:

कोरबा। कोरबा में एक जन सभा को संबोधित करते हुए विष्णु देव साय ने लोगो को आश्वस्त किया कि महतारी वंदन योजना को लेकर कांग्रेसी भ्रम फैला रहे हैं कि चुनाव के बाद ये योजना बंद हो जाएगी। लेकिन मैं आप सभी को आश्वस्त करता हूँ कि जब तक प्रदेश में हमारी सरकार रहेगी ये योजना कभी बंद नहीं होगी। योजना का निरंतर लाभ महिलाओं को मिलता रहेगा। उन्होंने कहा कि आदिवासी, अनुसूचित जाति, ओबीसी किसी का आरक्षण खत्म नहीं होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भी कहा है कि आरक्षण कभी भी खत्म नहीं होगा। कोई भी ताकत आरक्षण को ख़त्म नहीं कर सकती। गृह मंत्री अमित शाह ने भी कहा है कि जब तक भारतीय जनता पार्टी राजनीति में है आरक्षण कभी खत्म नहीं हो सकता, न होने देंगे।

 आरक्षण ख़त्म होने का भ्रम फैला रही है कांग्रेस : CM साय

साय ने कहा कि कांग्रेसियों के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है तो अब वे आरक्षण ख़त्म होने का भ्रम फैला रहे हैं। सीएम साय ने जनता से अपील की कि कांग्रेसियों की बातों में नहीं आना है, उसको सबक सिखाना है और इस चुनाव में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुलने देना है।

विष्णुदेव साय ने कहा कि किसी को कांग्रेसियों के बहकावे में आने की जरूरत नही है। आजादी के बाद कांग्रेस ने देश में 55 वर्षों तक राज किया, अनेकों राज्य में वर्षों-वर्षों तक राज किया। लेकिन आदिवासियों का हित कभी नहीं किया। आदिवासियों को केवल अपना वोट बैंक समझा। यहाँ तक कि छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण भी नहीं किया। श्रद्धेय अटल जी ने छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया और आदिवासियों का समुचित विकास हो इसके लिए आदिम जाति कल्याण मंत्रालय भी बनाया। आदिवासियों का असली हित और सम्मान भाजपा करती है, भाजपा की सरकार करती है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related