CONSTRUCTION QUALITY INVESTIGATION CG : गुणवत्ताहीन सड़क निर्माण पर डिप्टी सीएम अरुण साव सख्त, 7 दिन में जांच रिपोर्ट तलब

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CONSTRUCTION QUALITY INVESTIGATION CG : Deputy CM Arun Saw strict on poor quality road construction, investigation report summoned in 7 days

रायपुर, 15 मई 2025। CONSTRUCTION QUALITY INVESTIGATION CG छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम और लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने नारायणपुर-सोनपुर-मरोड़ा मार्ग में गुणवत्ताहीन सड़क निर्माण की शिकायत पर त्वरित सख्ती दिखाई है। सोशल मीडिया पर प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए उन्होंने विभागीय प्रमुख अभियंता को वरिष्ठ अधिकारियों की कमेटी बनाकर तत्काल जांच के निर्देश दिए हैं।

CONSTRUCTION QUALITY INVESTIGATION CG डिप्टी सीएम साव के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता ने कांकेर मंडल के अधीक्षण अभियंता संजय सूर्यवंशी और कार्यपालन अभियंता के.के. सरल की दो सदस्यीय जांच कमेटी बनाई है। यह कमेटी एल.डब्ल्यू.ई. योजना के तहत निर्माणाधीन नारायणपुर-सोनपुर-मरोड़ा मार्ग के कार्य की गुणवत्ता की सूक्ष्मता से जांच करेगी।

CONSTRUCTION QUALITY INVESTIGATION CG जांच के लिए प्रयोगशाला परीक्षण भी कराया जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर उप अभियंता एवं सहायक अभियंता की सेवाएं ली जाएंगी। प्रमुख अभियंता ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सात दिनों के भीतर जांच प्रतिवेदन अनिवार्य रूप से प्रस्तुत किया जाए।

CONSTRUCTION QUALITY INVESTIGATION CG डिप्टी सीएम अरुण साव इससे पहले भी गुणवत्ताहीन कार्यों पर सख्ती दिखा चुके हैं। जनवरी 2025 में भी राज्य शासन ने इस तरह की शिकायतों पर बीजापुर से रायपुर तक कई अधिकारियों और ठेकेदारों पर कार्रवाई की थी। इनमें निलंबन, कारण बताओ नोटिस और एफआईआर जैसी कठोर कार्रवाइयां शामिल थीं।

डिप्टी सीएम ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि राज्य में किसी भी प्रकार के लापरवाह या भ्रष्ट निर्माण कार्यों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related