Arjun Pasi murder case: राहुल गांधी ने CM योगी को लिखी चिट्ठी, अर्जुन पासी के मुख्य हत्यारोपी को गिरफ्तार करने की मांग

Date:

Arjun Pasi murder case: अर्जुन पासी हत्याकांड का मामला एक बार फिर गरमा गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी लिखी है। राहुल गांधी ने चिट्ठी लिखकर अर्जुन पासी के मुख्य हत्यारोपी विशाल सिंह की गिरफ्तारी की मांग की है। लिखा कि मुख्य आरोपी को राजनैतिक संरक्षण मिलने से अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है।

राहुल गांधी ने लिखा कि पिछले सप्ताह मैं पीड़ित परिजनों से मिला था। पीड़ित परिवार ने उन्हें घटनाक्रम से अवगत कराते हुए बताया था कि संबंधित सात नामजद अभियुक्तों में से छह अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो चुकी है, लेकिन मुख्य अभियुक्त विशाल को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। आरोप लगाया कि विशाल सिंह को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है, जिस वजह से उसकी गिरफ्तारी नहीं हो रही है।

पीड़ित दलित समाज में भय व्याप्त: राहुल

कांग्रेस नेता ने आगे लिखा कि दो सप्ताह बीत जाने के बावजूद गिरफ्तारी न होने से पीड़ित दलित समाज में भय व्याप्त है। असुरक्षा के माहौल में जीने को मजबूर हैं। साथ ही, एक अत्यंत गरीब, शोषित, दलित परिवार को न्याय से वंचित रखा जा रहा है। उन्होंने अनुरोध किया कि मुख्य आरोपी विशाल सिंह की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाए ताकि पीड़ित परिजनों को न्याय मिल सके।

क्या है अर्जुन पासी हत्याकांड

बता दें कि 11 अगस्त को अर्जुन पासी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। युवक की हत्या के बाद परिवारजन, कई संगठनों समेत ग्रामीणों ने गांव में सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर कलेक्ट्रेट में भी प्रदर्शन किया। मामले में मृतक की मां की तहरीर पर पुलिस ने सात नामजद समेत 12 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है, जिनमें से छह आरोपितों को पुलिस ने जेल भेज दिया है, जबकि एक आरोपित विशाल सिंह अभी भी पुलिस की पहुंच से दूर है।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related