ANTI PAPER LEAK BILL : War of words erupts from Parliament to press conference
रायपुर। लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास होते ही सियासी पारा चढ़ गया। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि छात्रों पर हुई कार्रवाई का मुद्दा उठाने नहीं दिया गया और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग कर दी। इसके बाद बीजेपी ने भी मोर्चा संभालते हुए राहुल के हर आरोप का जवाब दिया।
CHHATTISGARH : टीचर की अजीब सजा… गंदी गाली लिखवाकर घर से सिग्नेचर लाने को कहा
राहुल गांधी ने दावा किया कि प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पैलेट गन और बल प्रयोग हुआ, जबकि बीजेपी ने इसे पूरी तरह खारिज करते हुए कहा कि पुलिस ने केवल आंसू गैस का इस्तेमाल किया। गृह मंत्री अमित शाह पर लगाए गए आरोपों पर भी बीजेपी ने पलटवार किया और राहुल गांधी से माफी की मांग की। संसद से लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस तक दोनों पक्षों के बीच तीखी बयानबाजी देखने को मिली। अब एंटी पेपर लीक कानून के साथ यह राजनीतिक टकराव भी देशभर में चर्चा का विषय बन गया है।
