एक और निर्दलीय पार्षद कांग्रेस के साथ हुआ,अब बीरगांव में कांग्रेस का संख्या बल 22

रायपुर। जैसे कि संभावना जताई जा रही थी निर्दलीय पार्षद जीतकर आए अधिकांश सदस्य कांग्रेस के साथ हो सकते हैं। कल देर रात दो निर्दलीय पार्षद शामिल हुए थे,आज एक अन्य निर्दलीय पार्षद अश्वनी यादव ने कांग्रेस नेता पंकज शर्मा के समक्ष पार्टी पर भरोसा जताते हुए कांग्रेस का दामन थाम लिया। पार्षद यादव ने कांग्रेस के मजबूत प्रत्याशी योगेंद्र सोलंकी को पराजित किया है। अब बीरगांव में कांग्रेस का संख्या बल 22 हो गया मतलब महापौर परिषद के गठन में कोई दिक्कत नहीं होगी।