परीक्षा परिणाम जारी नहीं होने से नाराज SI अभ्यर्थियों ने एक बार फिर खोला मोर्चा, गृह मंत्री शर्मा के बंगले में जमाया डेरा

Date:

रायपुर। गृह मंत्री के आश्वासन के बाद भी छत्तीसगढ़ SI भर्ती के परीक्षा परिणाम जारी नहीं होने से नाराज अभ्यर्थियों ने एक बार फिर से मोर्चा खोल दिया है. अपनी मांगों को लेकर गृह मंत्री विजय शर्मा के बंगले पर बुधवार से पहुंचे अभ्यर्थियों ने बंगले में ही रात गुजारी. इस दौरान गृहमंत्री ने अभ्यर्थियों से मुलाकात की. जहां उन्होंने फिर से 15 दिनों का आश्वासन दिया है. उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट का भी निर्देश आया है, आदेश का पालन किया जाएगा. आश्वासन मिलने के बाद भी अभ्यर्थी अपने घर जाने को तैयार नहीं हैं वे गृह मंत्री के बंगले में डेरा जमाए हुए हैं. अभ्यर्थियों का कहना है कि इस बार वे रिजल्ट लेकर ही जाएंगे.

बता दें कि 20 सितंबर को भी अभ्यर्थी अपने परिवारों के साथ गृह मंत्री के बंगले के बाहर धरने पर बैठे थे, जिसके बाद आधी रात को गृह मंत्री ने उनसे मुलाकात कर 2 हफ्तों में रिजल्ट जारी करने का वादा किया था. लेकिन 25 दिन बीतने के बाद भी कोई कदम नहीं उठाया गया है, जिससे अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी है. अब अभ्यर्थी बुधवार सुबह से गृह मंत्री के निवास पर डटे हुए हैं. SI भर्ती के अभ्यर्थियों ने पहले भी कई प्रकार से अपनी मांगें उठाई हैं, जिनमें आमरण अनशन, मुंडन संस्कार, स्वच्छता अभियान और रक्तदान जैसे आंदोलन शामिल हैं.

हाईकोर्ट ने सरकार को 15 दिनों में SI भर्ती के परीक्षा परिणाम जारी करने के दिए निर्देश

16 अक्टूबर को हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को अगले 15 दिनों के भीतर परिणाम घोषित करने का निर्देश दिया है. यह मामला अक्टूबर 2021 में निकले 975 पदों के विज्ञापन से जुड़ा हुआ है, जिसके बाद से अभ्यर्थी लगातार परिणाम का इंतजार कर रहे थे. हाईकोर्ट जस्टिस एन.के. व्यास की सिंगल बेंच ने अब इस पर अपना निर्णय सुनाते हुए सरकार से जल्द से जल्द रिजल्ट जारी करने को कहा है. अब उम्मीद है कि अभ्यर्थियों को दिवाली से पहले बड़ी सौगात मिल सकती है.

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related