Trending Nowशहर एवं राज्य

अमलीडिह, टाटीबंध, संतोषी नगर जोन को मिला बेस्ट जोन अवार्ड

ग्रीन आर्मी का सम्मान समारोह
रायपुर। ग्रीन आर्मी संस्था द्वारा वृंदावन हाल में सम्मान समारोह वर्ष 2022 का आयोजन किया गया जिसमे पर्यावरण संरक्षण संवर्धन के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले अमलीडिह, टाटीबंध, संतोषी नगर जोन को बिेस्ट जोन अवार्ड से सम्मानित किया गया। इसके अलावा 50 से अधिक ग्रीन आर्मी योद्धाओं का भी सम्मान हुआ। ज्ञात हो संस्था विगत 5 वर्षों से पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही है जिसमे सभी वर्ग, धर्म, समुदाय एवं स्कूल, कालेज के छात्र-छात्राएं शामिल है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली से अर्चना कपूर वास्तु सलाहकार एवँ रायपुर से राजेश अग्रवाल अंतराष्ट्रीय प्रशिक्षक उपस्थित थे।
बेस्ट जोन अवार्ड प्रथम – अमलीडिह जोन जिन्होने जनजागरूकता, सफाई, तालाबों का देखरेख, वृक्षों को पूरे वर्ष पानी देेना साथ ही एक मूर्छीत पिपल जिन्हे उखाडकर फेक दिया गया था जिसे आमा तालाब में पुन: रोपीतकर जीवनदान दिया गया। द्वितीय – टाटीबंध जिन्होनें एम्स हास्पीटल में अब तक 1100 पौधे रोपीत किये है, साथ ही वैश्वीक महामारी कोरोना में आस-पास के लोगों को सूखा राशन , नि:शुल्क मास्क, दवा तथा ग्रीन आर्मी सदस्यों के लिये एम्स में कार्ड बनावाने एवं मरीजो की सेवा किया। तृतीय- संतोषी नगर जो कि गजराज बांध बोरियाखुर्द में निरंतर सेवा दे रही है। इसके आलावा योग प्रशिक्षण सेवा हेतु-12 सदस्यो, सर्वश्रेष्ठ न्यू मेंबर ऑफ ग्रीन आर्मी राईजिंग एवार्ड-7 सदस्यों, विशेष सहयोग हेतु 16 लोगों का सम्मान, बेस्ट लेडी मेंबर ऑफ ग्रीन आर्मी-7, सर्वश्रेष्ठ चेयरमेन अवार्ड-4, बेस्ट मेंबर ऑफ ग्रीन आर्मी-7, बेस्ट वार्ड अवार्ड प्रथम-देवपुरी वार्ड टीम जिन्होने आमातालाब, अपना गार्डन की सफाई, निरंतर कार्य किया।

बेस्ट वार्ड एवार्ड द्वितीय-अमलेश्वर वार्ड टीम यह वही टीम है जिन्हें वेलनेश सेंटर में शानदार वृक्षारोपण एवं देखरेख हेतू भारत सरकार द्वारा स्वच्छता अभियान एवं सुन्दरता के लिये पुरस्कृति किया। बेस्ट वार्ड अवार्ड तृतीय -प्रियदर्शनी नगर टीम जिन्होने प्रियदर्शनी नगर स्थित गार्डन को बचाने हेतू रोड की लडाई लडी। इसके अलावा बेस्ट जोन प्रभारी, सचिव, प्रेसीडेंट, हेतू सात-सात लोंगों कों सम्मानित किया गया। आज के कार्यक्रम का संचालन श्री एन. आर. नायडू एवं श्री अमिताभ दुबे के मार्गदर्शन में नेहा साल्मन द्वारा किया गया।

advt----
advt--0005-april
advt--0007-april
advt-april2025-001
Share This: