BJP प्रदेश संगठन में आया बड़ा बदलाव अमित चिमनानी बने मीडिया प्रभारी, केदार कश्यप , विजय शर्मा, ओपी चौधरी को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी
![](https://khabarchalisa.com/wp-content/uploads/2022/09/BJP-LOGO-1.jpg)
रायपुर। भाजपा के छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन में बड़ा बदलाव किया गया है। प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष अरुण साव ने रविवार की को शाम अपनी टीम घोषित कर दी है। इस नई टीम में केदार कश्यप , विजय शर्मा , ओपी चौधरी महामंत्री बनाए गए हैं। वहीं अमित चिमनानी को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू की जगह रवि भगत को बनाया गया है।