Trending Nowशहर एवं राज्य

Ambikapur: संजीवनी मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल का स्वास्थ्य मंत्री ने किया उद्घाटन, महापौर को दी बधाई

अंबिकापुर। शहर के प्रवास पर पहुंचे प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने शहर के गौरव पथ स्थित बनकर तैयार हुए संजीवनी मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल का उद्घाटन किया। साथ ही उन्होंने अंबिकापुर नगर निगम की मेयर डॉक्टर अजय तिर्की को बधाई दी।

गौरतलब है कि मेयर अजय तिर्की के द्वारा लोगों को निजी क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए संजीवनी मल्टी स्पेशलिस्ट अस्पताल का निर्माण कराया गया है। संजीवनी अस्पताल सर्व सुविधा युक्त है। जिसका लाभ सरगुजा संभाग के लोगों को मिलेगा।

मेहर अजय तिर्की ने कहा कि आने वाले 10 से 15 दिनों में अस्पताल का संचालन सुचारू रूप से होने लगेगा। यहां हर तरह के स्पेशलिस्ट चिकित्सक 24 घटने उपलब्ध रहेंगे। वही  डॉक्टर अजय तिर्की ने कहा कि आने वाले दिनों में कार्डिक डिपार्टमेंट की भी सुविधा उपलब्ध हो जायेगे।

advt----
advt--0005-april
advt--0007-april
advt-april2025-001
Share This: