Trending Nowशहर एवं राज्य

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष बने अमरिंदर सिंह राजा, CLP नेता बने प्रताप सिंह बैजवा

Chandigarh : पंजाब में चुनाव के बाद से सभी पुराणी राजनितिक पार्टियों में हलचल हैं। इसी बीच पंजाब कांग्रेस शनिवार 9 अप्रैल को पंजाब सरकार के पूर्व मंत्री अमरिंदर सिंह राजा को प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) का अध्यक्ष और प्रताप सिंह बाजवा को विधायक दल का नेता नियुक्त किया गया हैं। पार्टी की ओर से जारी बयान के मुताबिक, भारत भूषण आशु को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही, राजकुमार छब्बेवाल को विधायक दल का उप नेता बनाया गया है।

चरणजीत सिंह चन्नी सरकार में परिवहन मंत्री रहे अमरिंदर सिंह राजा पार्टी के तेजतर्रार युवा नेता माने जाते हैं। वह भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।  प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष बाजवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के करीबी माने जाते हैं।

 

advt----
advt--0005-april
advt--0007-april
advt-april2025-001
Share This: