जिला अस्पताल के सभी डॉक्टर और बाकी स्टाफ ने अचानक किया हड़ताल, जानिए क्या है पूरा मामला

Date:

धमतरी। जिला अस्पताल के सभी डॉक्टर और बाकी स्टाफ ने अचानक हड़ताल कर दिया और काम छोड़कर अस्पताल से बाहर निकल गए। ये दरअसल धमतरी कलेक्टर पीएस एल्मा के खिलाफ डॉक्टरों का गुस्सा है. ये टकराव दरअसल एक लाश के पोस्टमार्टम को लेकर हुआ. दो दिन पहले ही धमतरी के जंगल मे एक नवविवाहित महिला की 5 दिन पुरानी लाश मिली थी. जिसका शरीर खराब होने के कारण धमतरी में पोस्टमार्टम संभव नही था. तो जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ यू एल कौशिक ने लाश को मेडिकल कॉलेज रायपुर भेज दिया. सिविल सर्जन के इस फैसले से कलेक्टर नाराज हुए और उन्होंने सिविल सर्जन को हटा दिया. सिविल सर्जन को हटाए जाने से अब डॉक्टर नाराज़ हो गए है.

डॉक्टरों ने कलेक्टर पर हमेशा दुर्व्यवहार करने का गंभीर आरोप लगाया है. डॉक्टरों की मांग है कि पुराने सिविल सर्जन डॉ यू एल कौशिक को फिर से नियुक्त किया जाए और कलेक्टर अपने व्यवहार से सुधार लाए.

जिला अस्पताल के मरीज़ों को भारी दिक्कतों का करना पड़ा सामना

इधर हड़ताल के कारण जिला अस्पताल के मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है… हड़ताल को देख कर बाहर से आये कई मरीजों ने निजी अस्पतालों के रुख किया… इस पूरे मामले में धमतरी कलेक्टर पी एस एल्मा का पक्ष जानने जब उनसे संपर्क किया गया तो… उन्होंने फोन नही उठाया… और डॉक्टर है कि मांग पूरी होने से पहले हड़ताल खत्म करने को तैयार नही है… देखना होगा कि कब और कैसे इस समस्या का हल निकलता है..

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related