Trending Nowदेश दुनिया

Alia Bhatt Birthday: 29 साल की हुईं आलिया भट्ट, जानें भारत के अलावा किस देश की हैं नागरिक?

नई दिल्ली। काफी कम उम्र में बड़े-बड़े अभिनेता अभिनेत्रियों को अपनी एक्टिंग से टक्कर देने वाली आलिया भट्ट का आज जन्मदिन है। आज आलिया 29 साल की हो जाएंगी। ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ की सफलता का जश्न मनाने के बाद अब अपने बर्थडे पार्टी की प्लानिंग कर रही हैं। हाल ही में आलिया भट्ट अपनी मां और बहन के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट की गईं। जहां वो एक प्राइवेट प्लेन में बैठकर अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए रवाना होने जा रहीं थीं। हालांकि अभी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि आलिया ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए कौन-सी जगह चुनी है।

आलिया को एयरपोर्ट पर अपने फेमिली मेंबर्स के साथ देखकर लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि उनका बर्थडे सेलिब्रेशन काफी बड़ा और खास होने वाला है। खबर ये भी है कि आलिया भट्ट के बर्थडे पर उनके बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर भी उनके साथ जरूर नजर आने वाले हैं।

एयरपोर्ट पर पैपराजी ने आलिया को पोज देने के लिए कहा, लेकिन वो काफी जल्दबाजी में दिखीं और अपना हाथ हवा में फ्लॉन्ट करती हुई अंदर चली गईं। इसके बाद आलिया के पीछे-पीछे उनकी मां और बहन भी अंदर चली गईं। गौरतलब है, कि आलिया भट्ट का जन्म 15 मार्च 1993 को भारतीय सिनेमा के निर्देशक महेश भट्ट और अभिनेत्री सोनी राजदान के घर में हुआ था। उनके पिता गुजराती मूल के एक ब्राह्मण हैं। वहीं उनकी मां एक जर्मन मूल की भारतीय कश्मीरी हैं। आलिया भट्ट की एक बहन शाहीन और दो सौतेले भाई-बहन पूजा भट्ट और राहुल भट्ट हैं।

aalia bhatt kalank

आलिया ने करण जौहर की फ़िल्म ‘स्टुडेंट ऑफ़ द ईयर’ (2012) से हिन्दी फ़िल्मों में डेब्यू किया था। उसके बाद ‘उड़ता पंजाब’, ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’, ‘राज़ी’, ‘गली बॉय’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। हाल ही में उनकी फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की। इस समय वो अपनी आने वाली फिल्म ‘ब्रम्हास्त्र’ में बिजी हैं। बता दें. आलिया के पास भारतीय पासपोर्ट नही हैं, लेकिन संयुक्त राजशाही का पासपोर्ट है। इसके अलावा उनके पास ब्रिटेन की नागरिकता भी है।

advt----
advt--0005-april
advt--0007-april
advt-april2025-001
Share This: