देश दुनियाTrending Now

Akasa Air flight bomb Threat : फ्लाइट में बम होने की खबर से मचा हड़कंप, दिल्ली से मुंबई जा रहे विमान को किया गया डायवर्ट

दिल्ली : अकासा एयर की एक फ्लाइट में बम होने की खबर से हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही दिल्ली से मुंबई जा रही फ्लाइट QP 1719 को अलर्ट कर दिया गया। इसके बाद विमान को अहमदाबाद की ओर डायवर्ट कर दिया गया।

186 यात्री थे सवार

बता दें कि विमान में 186 यात्री, 1 बच्चा और छह चालक दल के सदस्य सवार थे। कैप्टन ने सभी आवश्यक आपातकालीन प्रक्रियाओं का पालन कर 10 बजकर 13 मिनट पर सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान को सुरक्षित रूप से लैंड करा लिया है। सभी यात्रियों को विमान से उतार दिया गया है।

advt_001_feb2025
advt1_jan2025
Share This: