Akanksha Toppo Arrested: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर गिरफ्तार, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और विधायक पर टिप्पणी पड़ी भारी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Akanksha Toppo Arrested: अंबिकापुर। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो को सीतापुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और विधायक रामकुमार टोप्पो के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

इस मामले में एक दिन पहले आवेदन के आधार पर सीतापुर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। जांच के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आकांक्षा टोप्पो को हिरासत में ले लिया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

बता दें कि मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और सीतापुर विधायक राम कुमार टोप्पो ने इसकी शिकायत सीतापुर थाने में की थी। जिसमें इंफ्लूएंसर आकांक्षा टोप्पो पर शासकीय भूमि व आंगनबाड़ी कार्य को लेकर झूठे आरोप लगाने का आरोप है। जनप्रतिनिधियों की गरिमा को ठेस पहुंचाने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप है। पत्रकार न होते हुए भी पत्रकारिता जैसा आचरण कर सोशल मीडिया का दुरुपयोग किया।


अन्य थानों में भी दर्ज हैं शिकायतें

आपको बता दें कि, इसके खिलाफ पहले से कई थानों में शिकायतें हैं। जिसमें गलत सूचना फैलाने का आरोप है। शुक्रवार को पुलिस ने इंफ्लूएंसर आकांक्षा टोप्पो को गिरफ्तार कर अग्रिम विवेचना में जुट गई है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related