AJIT PAWAR PLANE CRASH : Rohit Pawar met Rahul Gandhi and demanded a CBI inquiry.
रायपुर। Parliament House में महाराष्ट्र की सियासत से जुड़ा एक बड़ा मुद्दा फिर गरमा गया है। विमान हादसे में पूर्व उपमुख्यमंत्री Ajit Pawar की मौत के बाद उनके भतीजे Rohit Pawar लगातार जांच की मांग उठा रहे हैं।
इसी सिलसिले में गुरुवार को रोहित पवार ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi से मुलाकात की। मुलाकात के बाद उन्होंने मीडिया से कहा कि इतने बड़े हादसे के बावजूद अब तक न तो FIR दर्ज हुई है और न ही यह साफ हो पाया है कि मामले की जांच वाकई Central Bureau of Investigation को सौंपी गई है या नहीं।
रोहित पवार ने कहा कि वे अपने अंकल अजित पवार की मौत की सच्चाई सामने लाकर रहेंगे। उनका कहना है कि अगर सरकार ने जांच CBI को सौंपने की बात कही है तो यह भी स्पष्ट होना चाहिए कि मामला एजेंसी तक पहुंचा भी है या नहीं।
उन्होंने यह भी कहा कि इस मुद्दे पर कांग्रेस नेताओं Sonia Gandhi और Mallikarjun Kharge ने पूरा समर्थन देने का भरोसा दिया है।
रोहित पवार ने यह भी कहा कि अजित पवार की पत्नी Sunetra Pawar सत्ता पक्ष में हैं और उनके लिए सरकार पर दबाव बनाना आसान हो सकता है। लेकिन अब तक जांच को लेकर स्पष्ट स्थिति सामने नहीं आई है।
उनका कहना है कि यह सिर्फ परिवार का नहीं बल्कि महाराष्ट्र की जनता का भी सवाल है और वे न्याय मिलने तक यह लड़ाई जारी रखेंगे।

