Air Service : रायपुर से रीवा शुरू हो रही है सीधी फ्लाइट, हफ्ते में तीन दिन चलेगी

Date:

Air Service: Direct Flights Launching from Raipur to Rewa; Will Operate Three Days a Week.

Air Service : रायपुर और रीवा के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी सौगात सामने आई है। रायपुर से पहली बार मध्यप्रदेश के रीवा के लिए फ्लाइट शुरू की जा रही है। एलायंस एयर की ओर से 17 मार्च से रायपुर-रीवा उड़ान शुरू की जा रही है जो क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के प्रयासों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी।

मध्यप्रदेश में भोपाल और इंदौर के बाद यह तीसरा शहर होगा जहां के लिए छत्तीसगढ़ वाले हवाई यात्रा कर सकेंगे। नई फ्लाइट के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है। इसका शुरुआती किराया रायपुर से रीवा के लिए 3,614 और रीवा से रायपुर के लिए 4,293 रुपए तय किया गया है।

हफ्ते में तीन दिन चलेगी

सीटों की उपलब्धता के अनुसार किराया कम-ज्यादा होता रहेगा। एलायंस एयर की ओर से फिलहाल इस फ्लाइट को हफ्ते में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को ही चलाया जाएगा। डिमांड और यात्रियों की संख्या के आधार पर इसकी उड़ानों में इजाफा किया जाएगा। एयरलाइंस से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली से आने वाली फ्लाइट को रींवा में रोका जाएगा। इसके बाद यही फ्लाइट रायपुर आएगी। इसी तरह से रायपुर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट पहले रींवा और उसके बाद वहां से दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी।

जारी हुआ शेड्यूल

17 मार्च यानी कल से शुरू होने वाली फ्लाइट 72 सीटर होगी। जारी शेड्यूल के अनुसार नई दिल्ली से उड़ान भरकर दोपहर 12:30 बजे रीवा पहुंचेगी। रींवा से दोपहर 3:15 बजे उड़ान भरकर शाम 4:15 बजे रायपुर पहुंचेगी। रायपुर से यही विमान शाम 5 बजे रवाना होकर 6:15 बजे रीवा पहुंचेगा। रीवा से दिल्ली के लिए शाम 6.40 बजे उड़ान भरेगी।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related