देहरादून पहुंचने के बाद एअर इंडिया के विमान की नहीं हुई लैंडिंग, जानिए क्या है मामला

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली। एअर इंडिया की उड़ान से नई दिल्ली से देहरादून जाने वाले यात्रियों को तब अजीबोगरीब स्थिति का सामना करना पड़ा, जब देहरादून के आसमान में कई चक्कर काटने के बाद भी विमान की लैंडिंग नहीं हो सकी। बाद में पायलट ने विमान को वापस नई दिल्ली लौटाने का फैसला किया। लैंडिंग नहीं किए जाने के पीछे कोई तकनीकी कारण नहीं बल्कि देहरादून का मौसम बना।

मामला बृहस्पतिवार का है। एअर इंडिया की उड़ान संख्या एआइ 2418 ने बृहस्पतिवार को तय समय से करीब पौने घंटा आगे दिन में 2:33 मिनट पर देहरादून के लिए उड़ान भरी। विमान ने निर्धारित दूरी निर्धारत समय में पूरी करते हुए देहरादून के वायु क्षेत्र में प्रवेश किया। लेकिन वहां का मौसम सही नहीं था।

पायलट ने देहरादून के वायु क्षेत्र में कई चक्कर काटे, लेकिन लैंडिंग के लिए अनुकूल परिस्थिति नहीं पाए जाने पर विमान को नई दिल्ली वापस ले जाने का निर्णय लिया। करीब एक घंटे की यात्रा के बाद विमान ने आइजीआइ एयरपोर्ट पर लैंडिंग की। बाद में मौसम सही होने के बाद यात्रियों को देहरादून भेजा गया।

अन्य उड़ानों पर भी असर
देहरादून में मौसम सही होने का असर केवल एअर इंडिया की उड़ान पर ही असर नहीं हुआ। देहरादून से तीन अन्य उड़ानों को लैंडिंग के बजाय डाइवर्ट किया गया। इनमें अहमदाबाद, नई दिल्ली व मुंबई की उड़ानें शामिल रहीं। हालांकि इन तीनों उड़ानों को नई दिल्ली के बजाय चंडीगढ़ डाइवर्ट किया गया।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related