DOCTOR SUICIDE : AIIMS रायपुर में 26 वर्षीय डॉक्टर ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- ‘वर्क प्रेशर, सॉरी मम्मी-पापा’

Date:

DOCTOR SUICIDE : 26-year-old doctor commits suicide in AIIMS Raipur, wrote in suicide note- ‘Work pressure, sorry mummy-papa’

रायपुर। DOCTOR SUICIDE छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित AIIMS में पढ़ रहे एक 26 वर्षीय डॉक्टर ने वर्क प्रेशर के चलते आत्महत्या कर ली। मृतक डॉक्टर की पहचान ए. रवि कुमार के रूप में हुई है, जो तेलंगाना के आदिलाबाद जिले का रहने वाला था। वह एम्स रायपुर में MD फॉरेंसिक साइंस का छात्र था।

पर्दे से बनाया फंदा, कमरे में की आत्महत्या

DOCTOR SUICIDE घटना शनिवार देर रात की है। आमानाका थाना प्रभारी सुनील दास के अनुसार, रवि कुमार के दोस्त ने जब उसे कई बार फोन किया और जवाब नहीं मिला, तो उसे शक हुआ। उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस जब उसके AIIMS हॉस्टल के कमरे में पहुंची तो दरवाजा भीतर से बंद था। दरवाजा तोड़कर अंदर जाने पर देखा गया कि रवि सीलिंग से पर्दे के फंदे के सहारे लटका हुआ था।

सुसाइड नोट में वर्क प्रेशर की बात

DOCTOR SUICIDE पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें लिखा है “वर्क प्रेशर… सॉरी मम्मी-पापा।” इससे स्पष्ट है कि डॉक्टर मानसिक तनाव में था। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।

हाल ही में छुट्टी से लौटा था

DOCTOR SUICIDE मिली जानकारी के मुताबिक, रवि 18 अप्रैल को छुट्टी पर घर गया था और 27 अप्रैल को वापस AIIMS लौटा था। उसकी आखिरी बातचीत परिवार से 2 मई को हुई थी। परिवार में माता-पिता, एक भाई और एक बहन हैं।

AIIMS प्रशासन और पुलिस ने शुरू की जांच

DOCTOR SUICIDE फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वर्क प्रेशर का स्तर इतना अधिक क्यों था कि एक युवा डॉक्टर को आत्महत्या का रास्ता चुनना पड़ा। AIIMS प्रशासन की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान अब तक नहीं आया है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG NEWS: गरियाबंद में दो समुदायों में हिंसक झड़प, मारपीट, आगजनी व तोड़फोड़

CG NEWS गरियाबंद ।छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक...

CG NEWS: प्रार्थना सभा को लेकर विवाद, हिंदू संगठनों ने किया जमकर हंगामा

CG NEWS: राजनांदगांव। शहर के मोतीपुर वार्ड नंबर 2,...

NAXAL NEWS : सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, नक्सलियों का विशाल डंप बरामद

NAXAL NEWS : नारायणपुर। घोर नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ क्षेत्र...

T20 WORLDCUP 2026 : भारत से नहीं भिड़ेगा पाकिस्तान

T20 WORLDCUP 2026 : Pakistan will not face India नई...