Home Trending Now सीएम भुपेश के निर्देश के बाद राजधानी में ताबड़तोड़ हुक्का बारों पर...

सीएम भुपेश के निर्देश के बाद राजधानी में ताबड़तोड़ हुक्का बारों पर कार्यवाही, 3 हुक्काबार में छापा मार नशे का सामान बरामद

0

प्रदेश में नशे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश सीएम भुपेश के देने के बाद ताबड़तोड़ कार्यवाही शुरू कर दी गई है। बता दें किउन्होंने हुक्का बार पर भी कार्रवाई का निर्देश दिया है, बावजूद इसके राजधानी रायपुर के कई इलाकों में हुक्का बार का संचालन किया जा रहा था।

हुक्का बार संचालन की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम ने तेलीबांधा इलाके के तीन हुक्काबारों पर दबिश देकर हुक्का और नशे का सामान जब्त किया है।

मिली जानकारी के अनुसार राजधानी रायपुर में पुलिस की टीम ने देर रात ऑफ एंड हाफ, व्हाइट आर्क कैफे और मिनिस्ट्री कैफे हुक्का बारा में दबिश दी है। इस दौरान पुलिस की टीम पाया कि यहां कैफे की आड़ में नशे की नर्सरी लगी हुई थी। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में हुक्का और नशे का सामान जब्त किया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version