हिंदू प्रेमी से शादी कर सायमीन से श्रुति बनी महिला… अब पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार, जानिए क्या है मामला

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

मुरादाबाद, 03 जून (हि.स.)। हिंदू प्रेमी से शादी करके सायमीन से श्रुति बनी मुस्लिम युवती ने मंगलवार काे दिल्ली पुलिस के समक्ष अपने बयाज दर्ज कराए और सुरक्षा की मांग की है। मूलरूप से मुरादाबाद निवासी सायमीन की शादी दिल्ली निवासी युवक सैफ के साथ एक वर्ष पूर्व हुई थी। विश्व हिंदू परिषद के मेरठ प्रांत परावर्तन प्रमुख सुनील सोलंकी ने बताया कि आरोपित सायमीन के साथ आए दिन मारपीट करता और तीन तलाक देने की धमकी देता था। एक माह पहले सायमीन अपने पति को छोड़कर बुलंदशहर जनपद आकर रह रही थी। सोमवार को बुलंदशहर के खुर्जा में बने आर्य समाज मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से अपने प्रेमी रुपेंद्र उर्फ गोलू से विवाह कर लिया।

सोलंकी ने बताया कि मूलरूप से मुरादाबाद की रहने वाली सायमीन और रूपेंद्र आपस में प्रेम करते थे। एक वर्ष पूर्व दोनों शादी करना चाहते थे। सायमीन के परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने दिल्ली निवासी सैफ के साथ उसका निकाह कर दिया। वह इस शादी से खुश नहीं थी। सायमीन का आराेप है कि पति उसके साथ मारपीट करता और बार-बार तलाक देने की धमकी देता था। पिछले माह सायमीन रूपेंद्र के साथ घर छोड़कर आ गई और आर्य समाज मंदिर में हिंदू धर्म अपनाने की बात कही।

इस पर सायमीन और रूपेंद्र दोनों के आधार कार्ड की जांच की गई। दोनों की हिंदू रीति रिवाज के साथ विवाह कराया गया और सायमीन ने अपना नाम श्रुति रख लिया । इसके बाद सुनील सोलंकी ने बड़े भाई के स्थान पर कन्या दान करा विवाह सम्पन्न कराया। सुनील सोलंकी ने बताया कि दिल्ली में आज श्रुति ने अपने बयान दर्ज कराए हैं और सुरक्षा की मांग की है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related