ED के बाद अब GST की RAID, इस्पात फर्म के संचालक को किया गया गिरफ्तार, फर्जी बिल और नकली इनपुट पास से 16.94 करोड़ का फर्जीवाड़ा

Date:

रायपुर। राजधानी रायपुर में ED के छापों के बीच जीएसटी अफसरों की टीम ने मैसर्स यूनाइटेड इस्पात में छपोमारी की है। जानकारी सामने आ रही है कि उक्त फर्म किसी भी प्रकार के माल या सेवाओं की आपूर्ति किए बिना बड़े पैमाने पर फर्जी बिल बनाने और नकली इनपुट टैक्स क्रेडिट पास करने में लिप्त पाया गया है।

इस तरह की गड़बड़ी

जांच से इस बात का खुलासा हुआ है कि मैसर्स यूनाइटेड इस्पात के नाम से फर्जी फर्म के निर्माण और संचालन के पीछे मास्टरमाइंड सौरभ अग्रवाल है। मैसर्स यूनाइटेड इस्पात ने ओडिशा और छत्तीसगढ़ में स्थित विभिन्न फर्मों से 15.32 करोड़ रुपए का नकली इनपुट टैक्स क्रेडिट लिया और किसी भी प्रकार के माल और सेवाओं की आपूर्ति किए बिना अन्य फर्मों को 16.94 करोड़ रुपए का नकली क्रेडिट पारित किया।

14 दिन की रिमांड मंजूर

जांच में सामने आया कि सौरभ अग्रवाल सभी गतिविधियों को संचालित कर रहा था। साथ ही वह फर्जी लेनदेन का मुख्य लाभार्थी पाया गया, जिसके बाद सौरभ अग्रवाल को आज केंद्रीय जीएसटी टीम ने सीजीएसटी अधिनियम 2017 की धारा 69 (1) के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया और अदालत के समक्ष पेश किया। जहां मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने आरोपी को 14 दिनों की रिमांड मंजूर की है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

रायपुर के सिबलिंग्स का राष्ट्रीय मंच पर कमाल, छत्तीसगढ़ गौरवान्वित…

रायपुर :भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित "AI इंपैक्ट...

छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, विरोध पर वीडियो वायरल करने की धमकी

बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया गड़वार थाना क्षेत्र में...

CG BREAKING : भाजपा ने मोर्चों की नई टीम की घोषित

CG BREAKING : BJP announces new team of fronts कुरूद/धमतरी।...