Accident: बोलेरो और बस में जोरदार टक्कर…2 लोगों की मौत…4 गंभीर रूप से घायल

Date:

सूरजपुर। (Accident) जिले के करंजी चौकी क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा हो गया। बोलेरो और बस में  जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए तत्काल बिश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से मेडिकल कॉलेज अम्बिकापुर लाया गया है।

(Accident) जानकारी के अनुसार घटना करीब 12:00 बजे की बताई जा रही है। बतरा के समीप केनापारा अंधामोड़ के पास सलका की ओर से सूरजपुर जा रही आनंद बस क्रमांक CG15/AB/1055 और बोलेरो क्रमांक CG29/A/0389 में आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गयी। इस बोलेरो में 3 पुलिसकर्मी और 3 सिविलियन लोग सवार थे..जिनमें से 2 लोगों की गंभीर चोंट लगने से मौत हो गई है।

(Accident) वहीं दो पुलिसकर्मी और दो सिविलियन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। एक्सीडेंट के बाद मौके पर इक्कठी भीड़ ने घटना की सूचना स्थानीय करंजी पुलिस को दी गई।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायलों को बोलेरो वाहन से बाहर निकालकर उपचार के लिए ले जाया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस और बोलेरो में आमने-सामने इतनी भयानक टक्कर हुई की बोलेरो के परखच्चे उड़ गए हैं। बस के सामने का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है। साथ गंभीर रुप से घायलों का अम्बिकापुर के प्राइवेट अस्पताल में ईलाज जारी है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related