ACCIDENT NEWS : हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आया युवक, मौके पर ही हुई मौत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

ACCIDENT NEWS : तखतपुर। बिलासपुर-मुंगेली राष्ट्रीय राज्य मार्ग 130 में लगे वेलकम गेट पर चढ़कर काम कर रहे एक युवक की हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के दौरान तेज आवाज हुई, जिसे सुनकर लोग गेट की तरफ दौड़ पड़े. पास जाकर देखा तो युवक का शव गेट के ऊपर लटक रहा था. इस दौरान मौके पर मौजूद लोगो ने काफी जद्दोजहद के बाद शव को नीचे उतारा. मामला तखतपुर के मंडी चौक क्षेत्र का है.

पुलिस मामले की जांच में जुटी

ACCIDENT NEWS : जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम सौरभ यादव (उम्र 28 वर्ष) है. जो कि मुंगेली में दाऊपारा का रहने वाला था. मामले की सूचना के बाद मौके पर पहुंची तखतपुर पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए मरचूरी भेज दिया है. वहीं मृतक के परिजनों को भी उसकी मौत की जानकारी दी गई है. पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद परिजनों को शव सौंपा जाएगा. सूत्रों के मुताबिक, घटना के युवक वेलकम गेट के ऊपर चढ़कर केबल खींच रहा था. तभी अचानक वह हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आ गया. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. वहीं तखतपुर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : सनरूफ स्टंट पर हाईकोर्ट सख्त

CHHATTISGARH : High Court strict on sunroof stunt बिलासपुर. बिलासपुर...

SIDDHIVINAYAK DONATION CONTROVERSY : सिद्धिविनायक में चढ़ावे पर बवाल!

SIDDHIVINAYAK DONATION CONTROVERSY : Ruckus over offerings at Siddhivinayak! रायपुर।...