Accident News: कावड़ियों को तेज रफ्तार कार ने रोंदा, हादसे में 5 लोग घायल

Date:

Accident News: ताजगंज के बरौली अहीर क्षेत्र में इनर रिंग रोड पर कासगंज सोरों घाट से कांवड़ लेकर आ रहे कावड़ियों को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। हादसे ने पांच कांवड़िया घायल हो गए। अन्य साथियों ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दो की हालत गंभीर बनी हुई है। कांवड़ खंडित होने पर गुस्साए कांवड़ियों ने कार में जमकर तोड़फोड़ की। हमले में कार सवार दो युवक भी घायल हुए हैं।

बमरौली कटारा क्षेत्र के नगला नाथू गांव से करीब 22 लोग शुक्रवार को कांवड़ लेने के लिए कासगंज सोरों घाट गए थे। रविवार की रात्रि कांवड़िया आगरा पहुंचे थे। कांवड़ लेकर लौटते समय इनर रिंग रोड पर कांवड़ियों को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। इस दौरान हादसे में पांच कांवड़िया घायल हो गए।

घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दो की हालत गंभीर है। सड़क हादसे में एक साथ पांच कांवड़ियों की कांवड़ खंडित हो गईं। इस बात से गुस्साए अन्य कांवड़ियों और उनके साथियों ने कार में तोड़फोड़ कर दी। विवाद की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल कार सवारों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल में रेफर किया गया है।

घटना के स्वजनों में मचा कोहराम

घटना के बाद कांवड़ियों और उनके स्वजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि सोरों घाट से गंगाजल लेकर नौ कांवड़ कांवड़िये भर कर ला रहे थे। जिनमें से पांच खंडित हो गई। खंडित कांवड़ों को पुलिस ने अपने कब्जे ले लिया है।

यह हुए घायल

17 वर्षीय अर्जुन पुत्र मैदालाल निवासी नगला नाथू
18 वर्षीय गौरव पुत्र वीरेश निवासी नगला नाथू
28वर्षीय दिगंबर पुत्र महेंद्र निवासी नगला नाथू
21 वर्षीय मनकुश पुत्र वीर सिंह निवासी नगला नाथू 21
25 वर्षीय रोहित पुत्र भीकम सिंह निवासी नगला नाथू

नगला नाथू के प्रधान पति जीतू यादव ने बताया उनके गांव से 22 लोग कांवड़ लेने के लिए शुक्रवार को सोरों घाट गए थे। कावड़ लेकर लौटते समय इनर रिंग रोड पर तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारी जिससे पांच घायल हो गए। ग्राम प्रधान ने प्रशासन से घायल कांवड़ियों की आर्थिक मदद कराने की बात कही है

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related