chhattisagrhTrending Now

ACCIDENT NEWS : तेज रफ्तार आटो अनियंत्रित पलटी, हादसे में एक ही परिवार के 5 लोग गंभीर रुप से घायल

ACCIDENT NEWS : जिले में तेज रफ्तार ऑटो हादसे का शिकार हो गया। घटना में एक ही परिवार के 5 लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गये। हादसा उस वक्त हुआ, जब आटो पर सवार होकर लोग एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। घटना खपरी बाईपास के करीब की बतायी जा रही है।

ACCIDENT NEWS : जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार आटो अनियंत्रित पलट गयी। आटो में सवार पांच लोग घटना में घायल हुए हैं। सभी घायल एक ही परिवार के बताये जा रहे हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक हादसे के वक्त आटो में एक दर्जन लोग सवार थे। राजिम से धमतरी आते वक्त खपरी बाईपास के पास आटो पलट गया। घायलों में चार की हालत गंभीर है। परिजनों के मुताबिक सभी लोगरिश्तेदार के घर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल अस्पताल लाया गया है। वहीं पुलिस की टीम भी पहुंची हुई है।

 

birthday
Share This: