ACCIDENT BREAKING : 6 लोगों को बुलेरो ने रौंदा, हादसे में 3 महिलाओं की मौत, बच्चा भी शामिल …

Date:

ACCIDENT BREAKING: Bullero ran over 6 people, 3 women died in the accident, including a child …

बाड़मेर। बोलेरो ने सड़क किनारे चल रही महिलाओं सहित 6 लोगों को रौंद दिया। इसमें 2 महिलाओं सहित 3 की मौत हो गई। 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इनमें एक 4 साल का बच्चा भी शामिल है। हादसा बाड़मेर के सिणधरी कस्बे में रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे हुआ। पुलिस के अनुसार, सिणधरी कस्बे में शाम करीब 6.30 बजे बेकाबू बोलेरो डिवाइडर पर चढ़ गई थी। बछड़े को टक्कर मारती हुई गाड़ी राह चलते लोगों को कुचल दिया। हादसा इतना भंयकर था कि दो महिलाओं की मौके पर मौत हो गई। एक युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दो लोगों के पैर कट गए। गनीमत रही कि अनियंत्रित बोलेरो आगे खड़ी कैंपर ट्रॉले से जाकर टकरा गई। वर्ना कई और लोगों की जान जा सकती थी। मरने वालों में अणसीदेवी (45) पत्नी बादराराम और कोकू देवी (43) पत्नी खेताराम निवासी मालपुरा शामिल हैं। बादराराम (50) पुत्र वीराराम निवासी मालपुरा, यशवंत कुमार (25) पुत्र गौतम निवासी उदयपुर के पैर कट गए हैं। जसराज (4) और उसके पिता खेताराम (50) पुत्र राणाराम निवासी मालपुरा, गुडामालानी, बाड़मेर के सिर में गंभीर चोटें आई थीं। नाहटा हॉस्पिटल बालोतरा में इलाज के दौरान खेताराम की मौत हो गई। जसराज सहित तीन अन्य घायलों को जोधपुर रेफर किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, यशंवत कुमार की नौकरी कुछ दिन पहले ही एलडीसी पद पर लगी थी। सिणधरी पंचायत समिति की डंडाली ग्राम पंचायत में वो कार्यरत हैं। वो सिणधरी कस्बे में काम से जा रहे थे कि हादसा हो गया। सिणधरी थानाधिकारी सुरेंद कुमार के मुताबिक, शाम को बोलेरो बाड़मेर-जालोर हाईवे की तरफ जा रही थी। इस दौरान गाड़ी अनियंत्रित हो गई और 6 लोगों को रौंद दिया। शवों को सिणधरी अस्पताल में रखवाया गया है। उधर, बोलेरा को जब्त कर लिया गया है। ड्राइवर भागने लगा था, पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG NEWS: गरियाबंद में दो समुदायों में हिंसक झड़प, मारपीट, आगजनी व तोड़फोड़

CG NEWS गरियाबंद ।छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक...

CG NEWS: प्रार्थना सभा को लेकर विवाद, हिंदू संगठनों ने किया जमकर हंगामा

CG NEWS: राजनांदगांव। शहर के मोतीपुर वार्ड नंबर 2,...

NAXAL NEWS : सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, नक्सलियों का विशाल डंप बरामद

NAXAL NEWS : नारायणपुर। घोर नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ क्षेत्र...

T20 WORLDCUP 2026 : भारत से नहीं भिड़ेगा पाकिस्तान

T20 WORLDCUP 2026 : Pakistan will not face India नई...