ACCIDENT BREAKING : एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत, हाइवे पर दर्दनाक हादसा ..

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

ACCIDENT BREAKING: 7 people of the same family died, tragic accident on the highway..

बिहार| रोहतास जिले में भीषण सड़क हादसे में एक परिवार के सात लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि पांच लोग गंभीर हालत में है। घायलों को हायर सेंटर रेफर किया है। घटना थाना शिवसागर क्षेत्र से पखनारी के पास हुई। NH 2 पर आज बुधवार सुबह कंटेनर में पीछे से स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि सात लोगों की दर्दनाक मौत मौके पर हो गई। घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया।

सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा। पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर स्कॉर्पियो में फंसी लोगों की लाशों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के मुताबिक, हाईवे किनारे खड़े कंटेनर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सड़क पर तेज गति से आ रही स्कॉर्पियो अचानक से अनियंत्रित हो गई और सीधे सड़क किनारे खड़े कंटेनर से जा टकराई। इस हादसे में पांच महिला, दो बच्चों सहित सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सभी मृतक कैमूर जिला के सवार थाना के कुडारी गांव के निवासी थे। गाड़ी में सवार घायल अन्य पांच लोगों को सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। जाानकारी के मुताबिक स्कार्पियो सवार सभी लोग बोधगया से कैमूर लौट रहे थे और हादसे का शिकार हो गए। सभी मृतक और घायल एक ही परिवार के हैं। शिवसागर हादसा।

मृतकों में 50 वर्षीय अरविंद शर्मा, उनकी पत्नी, पुत्र आदित्य कुमार, रिया कुमारी के अलावा 15 वर्षीय चांदनी कुमारी, 18 साल की तारा कुमारी तथा 35 वर्ष की सोनी देवी की मौत हो गई। वहीं घायल नंदन प्रियदर्शी, रितु शर्मा, संदेश्वर शर्मा, दिव्या कुमारी तथा उपेंद्र शर्मा को सासाराम के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन घायलों की नाजुक स्थिति देखते हुए सभी को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस सभी शवों को सासाराम के सदर अस्पताल लाई है, जहां पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related