ACCIDENT BREAKING : 4 की मौत, छात्र-छात्राओं के साथ पहाड़ों की रानी मसूरी में दर्दनाक हादसा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

ACCIDENT BREAKING: 4 dead, tragic accident with students in Mussoorie, the queen of hills.

मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी शनिवार तड़के दर्दनाक हादसे से दहल गई। यहां झड़ीपानी मार्ग पर दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि फोर्ड कार में कुल छह लोग सवार थे।

दुर्घटनाग्रस्त फोर्ड कार में चार पुरुष और दो महिलाएं सवार थे। बताया गया कि चूनाखाल झाड़ीपानी मार्ग पर शनिवार सुबह पांच बजे एक वाहन कमल कॉटेज के समीप अनियंत्रित होकर नीचे सड़क पर उल्टा होकर गिरा।। वाहन में छह लोग सवार थे।

अग्निशमन अधिकारी डीएस तड़ियाल ने बताया कि तीन कार सवारों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है और तीन घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है। सभी कार सवार देहरादून के एक शिक्षण संस्थान के छात्र बताए जा रहे हैं। त्यूणी से आगे निमगा में खाई में गिरे दो व्यक्ति

शुक्रवार देर रात त्‍यूणी से आगे दारागाढ़ बैंड के पास निमगा में खाई में दो लोग गिर गए। देर रात डेढ़ बजे एसडीआरएफ को हादसे की सूचना दी गई। जानकारी के मुताबिक 25 किमी आगे दारागाढ़ बैंड के पास निमगा में रोड निर्माण कार्य चल रहा था जिस दौरान 02 व्यक्ति अनियंत्रित होकर खाई में गिर गए।

एक व्यक्ति को स्थानीय लोगों द्वारा घायल अवस्था में निकालकर अस्पताल त्यूणी भेज दिया गया था जबकि दूसरे व्यक्ति का कुछ पता नहीं चल पा रहा था। एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर घनघोर अंधेरे के बीच गहरी खाई में उतरकर खोजबीन की गई।

घायल – हिमांशु पुत्र संजू, उम्र 21, निवासी इंद्रावली कल्याणपुर सहारनपुर, उत्तरप्रदेश।

मृतक – विकास पुत्र सतपाल, उम्र 27, निवासी इंद्रावली कल्याणपुर सहारनपुर उत्तरप्रदेश।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related