ACCIDENT : ट्रक पलटने से 12 घंटे तक लगा जाम, गाड़ियों की लगी लम्बी लाइन

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। चंदनडीह स्थित खारुन नदी पुल पर दुर्ग से रायपुर आने वाले रास्ते में एक ट्रक पलटने की वजह से विगत 12 घंटों से आवागमन बाधित रहा। ट्रैफिक में लोग घंटों तक फंसे रहे। गाड़ियों की लंबी लाइने लगी रही।

बताया जा रहा है कि बीती रात 12 बजे एक ट्रक दुर्ग के रास्ते से रायपुर की ओर आ रही थी तभी अचानक ब्रेक फेल होने की वजह से ट्रक पलट गया। जिसकी वजह से दुर्ग से आ रहे लोगों को आने जाने वाले लोग जाम में फंसे रहे।
पुलिस ने बताया कि ट्रक पलटने की वजह से पिछले12 घंटे से जाम लगा हुआ है। आम जनता को आने जाने में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यातायात सुविधा को दुरूस्थ करने के लिए रायपुर और कुम्हारी पुलिस निरंतर प्रयास कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक ट्रक को मार्ग से हटाया नहीं गया है।
- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related