ACB BIG ACTION: CSPDCL का सहायक अभियंता 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Date:

ACB BIG ACTION: बिलासपुर। एसीबी बिलासपुर ने कोरबा जिले में दीपका में सीएसपीडीसीएल (विद्युत विभाग) के सहायक अभियंता को 50000 रुपए रिश्वत लेते हुए पकड़ा. सहायक अभियंता ने खेत में ट्रांसफार्मर लगाने के नाम पर किसान से रिश्वत की मांग की थी.

डीएसपी एसीबी बिलासपुर अजितेश सिंह ने बताया कि ग्राम रलिया, जिला कोरबा निवासी श्यामता टंडन ने इस आशय की शिकायत की गई थी कि ग्राम दर्री, जिला कोरबा में उसके मित्र के पिता के नाम पर कृषि जमीन है, जिसमें ट्रांसफार्मर लगवाने के लिए मित्र के पिता ने उसे सीएसपीडीसीएल (विद्युत विभाग दीपका) में अधिकारियों से मिलकर बात करने को कहा था.

ट्रांसफार्मर लगाने का आवेदन देने के बाद सीएसपीडीसीएल दीपका के सहायक अभियंता सत्येंद्र दिवाकर ने मौके का निरीक्षण किया था, और ट्रांसफार्मर लगाने के नाम पर चालान पटाने के अलावा नाश्ता-पानी के नाम पर 80000 रुपए की मांग की गई, जिसमें से 30,000 रुपए ले लिया था, लेकिन वह रिश्वत के रूप में दिए जाने वाली शेष राशि 50000 रुपए को नहीं देना चाहता, बल्कि सहायक अभियंता दिवाकर को पकड़वाना चाहता है.

शिकायत का सत्यापन कराने पर शिकायत सही पाई गई जिस पर ट्रैप की योजना तैयार की गई. 28 जनवरी को प्रार्थी ने व्यवस्था की गई राशि 50000 रुपए को आरोपी को देने दीपका स्थित कार्यालय में भेजा. आरोपी द्वारा रिश्वती राशि 50000 रुपए को लेते ही एसीबी टीम ने उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया. आरोपी द्वारा रिश्वत में ली गई रकम को बरामद कर लिया गया. इसके साथ आरोपी के खिलाफ एसीबी धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत कार्रवाई कर रही है.

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

PETROL-DIESEL PRICE HIKE: पेट्रोल-डीजल के दामों में लगी आग! 

PETROL-DIESEL PRICE HIKE: Petrol and Diesel Prices Skyrocket! PETROL-DIESEL PRICE...

RAIPUR RED ROOM PARTY: रेड रूम टेक्नो पार्टी’ हुई कैंसल! 

RAIPUR RED ROOM PARTY: 'Red Room Techno Party' Cancelled!   RAIPUR...

CG LOVE ZIHAD: पंचर वाले संग भागी हिंदू युवती!

CG Love Jihad: Young Woman Elopes with Puncture Repairman! CG...